पुलिस ने दूल्हा बनकर 32 शादियां करने वाली लुटेरी दुल्हन को पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||
वैसे तो शादी का पवित्र बंधन सात जन्म के लिए होता है लेकिन पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, 32 साल की उम्र में लुटेरी दुल्हन 32 शादियां कर चुकी है, लुटेरी दुल्हन मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की रहने वाली है। वह शादियों के बाद परिवारों से लाखों रुपए लूटकर रफूचक्कर हो जाती है, राजस्थान पुलिस को इस तरह की कई शिकायतें मिलीं थी, इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश कर उसके बारे में जानकारी इकट्ठा की, महिला ने राजस्थान में शादी के बाद ठगी को अंजाम दिया है, पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, प्लान के अनुसार पुलिसकर्मी को दूल्हा बनाकर भेजा गया। हैरानी की बात तो यह है कि महिला 33वीं शादी के लिए तैयार हो गई, महिला जैसे ही दूल्हा बनकर सिविल ड्रेस में आए पुलिसकर्मी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला का नाम रीना ठाकुर उर्फ काजल चौधरी बताया जा रहा है, चेरीताल क्षेत्र में रहने वाली रीना ठाकुर के खिलाफ राजस्थान में 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।