सागर- जमीन का सीमांकन करने गए पटवारी के साथ लोगों ने किया बुरा बर्ताव

 

सागर जिले के राहतगढ़ में जमीन का सीमांकन करने गए एक पटवारी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़देवरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक पटवारी कपिल देव अहिरवार गांव के ही किसान गिरिराज शर्मा की जमीन नापने गए थे। उसी समय आरोपी राहुल, शिवप्रसाद, अजब सिंह और सौरभ आये जो सीमांकन का विरोध करने लगे। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि इन लोगों ने पटवारी के साथ मारपीट कर दी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी रिपोर्ट पटवारी ने थाने में दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पटवारी कपिल देव अहिरवार ने बताया की वो वहां से सीधा थाने शिकायत करने पहुंचा।
वहीं थाना प्रभारी आनंद राज ने जानकारी देते हुए बताया की 302 के अलावा अन्य धाराओं में और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है


By - SAGAR TV NEWS
17-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.