एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे भाजपा में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। सागर जिले के कांग्रेस कद्दावर नेता और पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राजनैतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं में जमकर इस बात की चर्चा हो रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि 20 मई को मंत्री भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर या उसके आस पास अरुणोदय चौबे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
बता दें की अरुणोदय चौबे इस समय मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी हैं और खुरई विधानसभा से पूर्व विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2008 के खुरई विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह को मात दी थी, इसके बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह से उन्हें 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
राजनैतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं है कि चुनाव हारने के बाद अरुणोदय चौबे विनायठा के 302 के मामले में उलझे गए थे। जिसमें पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। पिछले साल कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले में उनको बरी कर दिया गया था। इसके बाद इसी साल जनवरी महीने के आखिर में हुए सेल्फी काण्ड के मामले में तूल पकड़ा था। जिसमें धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से वे अब तक फरार चल रहे हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस नेता खुद को सुरक्षित करने के लिए भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

वही अगर ये अटकले सही होती है तो सागर जिले में तो कांग्रेस को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा ही, लेकिन मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।


By - sagar tv news
17-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.