आरोपियों को मौके पर ले जा रही थी पुलिस लेकिन फिर करनी पड़ी ये कार्यवाई

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी पुलिस की कार्यवाई शुरू हो गयी है। गुना में 2 आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय पुलिस की गाड़ी पलट गयी जिसके बाद पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। जहाँ भागते समय दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर पुलिस ने उन्हें काबू में किया। इस घटना में एसआई अमित अग्रवाल और दो आरक्षक घायल हुए हैं।
दरअसल बीते दिन इन्ही आरोपियों और पुलिस की मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों का कल ही एनकाउंटर कर दिया था। बिदोरिया गांव के जंगल में मुठभेड़ के मुख्य आरोपी शहजाद खान के एनकाउंटर के बाद आज गुना पुलिस ने 2 और शिकारियों का शॉर्ट एनकाउंटर किया। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के मुताबिक पूरे घटनाक्रम में 2 आरोपी जिया खान और सोनू खान को हिरासत में लिया गया था। जिनसे पूछताछ चल रही थी। इसके लिए उन्हें क्राइम सीन पर ले जाया गया था। जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश करना था। तभी जिया खान ने वाहन के स्टीयरिंग को पकड़ लिया जिससे गाड़ी खाई में उतर गयी। जब दोनों बदमाश भागने लगे तो पुलिस ने मालोनी के जंगल में उनका पीछा कर भागने की चेतावनी दी। इसके बाद उनके दाहिने पैरों में गोली मारकर घायल किया।
इलाज के बाद इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं 3 आरोपी अब भी फरार हैं।
पंचायत मंत्री ने कहा की जब कोई पुलिस पर तो यही अंजाम होगा।

 


By - SAGAR TV NEWS
15-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.