कंटेनर की वजह से पति-पत्नी और बाइक सवार अब वापिस नहीं आएंगे


कंटेनर और कार की ऐसी जबरदस्त भिड़ंत हुई की कार सवार पति पत्नी की मौके पर ही जान चली गयी। उनकी डेड बॉडी इस तरह से फंसी हुई थी की पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जबकि चालक घायल बताया जा रहा है। साथ ही इसकी चपेट में आये एक बाइक सवार ने भी दम तोड़ दिया। दर्दनाक घटना बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र से सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक बैतूल के आमला थाना अंतर्गत ससुन्दरा गांव के पास फोरलेन पर यह घटना हुई। बताया गया की पुणे निवासी गोपाल अनमोलबार और उनकी पत्नी राजलक्ष्मी अनमोलबार भोपाल से नागपुर की ओर कार से जा रहे थे। तभी रांग साइड से आ रहे कंटेनर से भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति पत्नी की मौके पर ही जान निकल गई। इसी हादसे में बाइक सवार भीमराव राजुरकर ने भी दम तोड़ दिया। वह बैतूल से बाइक सुधरवा कर अपने घर मीरापुर जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर भी बेकाबू होकर सड़क के नीचे उतर गया। हालाँकि इस दौरान उसका ड्राइवर मौके से भाग निकला। दुर्घटना इतनी भयावह थी की कार चकनाचूर हो गयी। चालक देवेंद्र परमार गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की है। साथ ही पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।


By - SAGAR TV NEWS
13-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.