सागर-नेशनल हाईवे पर हुआ कुछ ऐसा की पुलिस को पहुंचना पड़ा


सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र के उप थाना हीरापुर अंतर्गत हादसा हुआ। जहाँ एक युवक की मौके पर ही जान चली गयी। जबकि कार चालक समेत अन्य लोग घायल हो गये। मामला नेशनल हाईवे पर स्थित साठिया की घाटी से सामने आया है। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजकर पीएम कराया।
जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे कार में आगे बैठे दो युवक घायल हो गए और उसके अंदर बुरी तरह फंस गए। दोनो को पुलिस और अन्य लोगो की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया की हादसे में देवेंद्र यादव निवासी रामपुर की घटना स्थल पर जान चली गयी। वही नरेंद्र यादव और सुदामा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है। साथ ही नारायण यादव, जयराम यादव, उत्तम यादव साथ ही दो बच्चे अंकेश और अभय को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक पर कार्यवाही की है।
इसको लेकर हीरापुर उप थाना प्रभारी ने बताया की धनेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी दी।


By - SAGAR TV NEWS
13-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.