शराब के नशे में कलेक्ट्रेट पहुंचे युवक ने अपने ऊपर उड़ेला पेट्रोल लेकिन फिर...

पुलिस की प्रताड़ना एक युवक इतना परेशान हो गया कि उसने कलेक्ट्रेट ऑफिस में अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। जब उसने आत्मदाह करने की कोशिश की तो उसे पुलिस ने रोका। बतया गया की युवक नशे की हालत में था। घटना जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र से सामने आयी है। युवक आकाश पटेल का ऐसा आरोप है की पुलिसकर्मी उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे। यह समस्या बताने के लिए आकाश कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचा था। लेकिन उसे बताया गया कि कलेक्टर अभी नहीं है। यह सुनकर वह दुखी हो गया और उसने आत्मदाह करने जैसा कदम उठाया। जब वह अपने ऊपर पेट्रोल डालने लगा तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। समय रहते अगर उसे नहीं रोका जाता तो शायद बड़ी घटना भी हो सकती थी। जानकारी के मुताबिक आकाश नशा करके और साथ में पेट्रोल लेकर वहाँ पहुंचा था।
मामले में ओमती थाने के एसआई विपिन तिवारी ने बताया की सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम गयी थी युवक पर दंडात्मक कार्यवाई करते हुए मेडिकल कराया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

 


By - SAGAR TV NEWS
12-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.