आरक्षक भर्ती परीक्षा में दौड़ते समय युवक की बिगड़ी तबियत फिर हो गयी देर || SAGAR TV NEWS ||
आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ गयी उसे आनन् फानन में अस्पताल लाया गया लेकिन यहाँ उसने दम तोड़ दिया। घटना जबलपुर जिले के रांझी से सामने आयी है जहाँ स्थित एसएएफ में आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा चल रही है। बताया जा रहा है की इसमें युवक नरेन्द्र गौतम शामिल हुआ था जिसकी 800 मीटर दौड़ के बाद तबियत बिगड़ी। उसे रांझी अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद विक्टोरिया फिर जबलपुर अस्पताल रेफर किया। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। इस बात की जानकारी लगते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं नरेन्द्र की मौत की खबर से पिता शंकरलाल गौतम बेसुध हो गए। मृतक सिवनी जिले के छपरा खेड़ा गांव का निवासी था।