समुद्र में किनारे पर बहकर आया सोने का रथ लोग देखकर हुए हैरान !
समुद्र में एक नज़ारा देखकर लोग उस वक़्त हैरान रह गए जब उन्होंने देखा की एक सोने रथ तैरता हुआ आ रहा है। दरअसल समुद्री तूफान असानी के बीच आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली सी हार्बर में एक सोने के रंग का रथ पाया गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को यहां सोने के रंग की परत चढ़ा एक खूबसूरत रथ बहते हुए आ गया। यह रथ म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड से बहकर यहां पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है की यह किसी दूसरे देश से नहीं आया होगा। इस रथ का इस्तेमाल भारतीय तट पर कहीं किसी फिल्म की शूटिंग के लिए किया गया होगा। लेकिन उच्च ज्वार की गतिविधि ने इसे श्रीकाकुलम तट पर ले आई। वहीं इस मामले में इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया था। समुद्र में बहते रथ को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे रस्सियों से बांधकर किनारे तक पहुंचाया। जिसका आकार आकार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के एक मठ जैसा है। रथ के चक्रवात असानी के प्रभाव से भटकर यहां पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।