सागर- 180 जोड़ों ने की नई ज़िंदगी की शुरुआत मंत्री ने किया सभी का स्वागत

 

प्रदेश के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले के राहतगढ़ पहुंचे थे। जहाँ वो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने एक नवविवाहित दिव्यांग जोड़े को अपनी तरफ से पढ़ाई के लिए 51-51 हजार रुपए की राशि भेंट की। कृषि मंडी परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मंत्री पत्नी सविता राजपूत के साथ में पहुंचे थे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नवविवाहित जोड़ो पर पुष्प वर्षा कर उन्हें नवजीवन की शुभकामनाएं दी। साथ ही समारोह में मौजूद सभी दुल्हनों को एक-एक साड़ी भी गिफ्ट की। इस सम्मेलन में एक सौ अस्सी जोड़ो ने एक दूसरे का दामन थामा। जिसमें एक दिव्यांग जोड़ा भी शामिल था। इस दौरान मंत्री बोले की आज से सभी जोड़ो ने अपने विवाहित जीवन की शुरूआत की है साथ ही कहा कि नव दंपत्तियों को पचपन हजार रुपयों में से ग्यारह हजार रुपये का चेक लड़की को दिया जा रहा है बाकी के रुपयों का सामान उनकी नई जिंदगी की शुरूआत के लिये दिया गया है


By - SAGAR TV NEWS
12-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.