मादक पदार्थ की तस्करी कर रही दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार || STVN INDIA ||

 

 


मादक पदार्थ की तस्करी कर रही दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार || STVN INDIA ||

गांजे की तस्करी करते दो महिला,1 पुरुष धरे गए

गांजे की तस्करी कर रही दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। जहां नशा तस्करी का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। दरअसल पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि शोरगीर बस्ती निवासी बीरो और मोहन नगर निवासी तरुण दोनों मिलकर गांजा पत्ती बेचते हैं। जिस पर हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन नशा तस्करों को पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 किलो 100 ग्राम गांजे की खेप बरामद की है। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर दो रेडिंग टीमों का गठन किया जिन्हें कामयाबी मिली। जहाँ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। पहली कार्यवाई में आरोपी तरुण कुमार और बीरो देवी को पकड़ा जिनके पास से 22 किलो गांजा बरामद हुआ। वहीं दूसरे मामले में महिला विमला देवी को 3 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। पुलिस आरोपियों का नेटवर्क खंगाल रही है। की ये कहां से सप्लाई लेकर आते थे और कहां कहां सप्लाई करते थे। बताया गया की बीरो और तरुण दोनों मिलकर गांजा पत्ती बेचते हैं दोनों अपने साथ बैग में गांजा पत्ती लेकर रेलवे स्टेशन के सामने से सेक्टर 13 की तरफ रात के समय गांजा पीने वालों को गांजा पत्ती बेचते हैं जहाँ पुलिस ने सेक्टर 13 के रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। जिन्हे नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
11-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.