शादी में शामिल होने आया था युवक लेकिन मिला कुछ इस तरह || SAGAR TV NEWS ||

 

शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की ढाबे के पास खून से सनी डेड बॉडी पड़ी मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। उसका धारदार हथियार से मर्डर कर शव फेंका गया था। घटना बालाघाट जिले के वारासिवनी के कायदी गांव के पास की है। सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी समेत एसडीओपी और पुलिस बल पहुंचा। मृतक की शिनाख्त कायदी निवासी यशवंत माहुले के रूप में की गयी। बताया गया की उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। यशवंत बीते पांच साल से भोपाल में अपने मामा के बेटे अमित के पास रहकर वाहन चलाने का काम कर रहा था। जो कुछ दिन पहले ही खैरलांजी के खैरी गांव निवासी मौसी के पुत्र की शादी में शामिल होने आया था। वो बारात के साथ सिकंद्रा गांव पहुंचा उसका कुछ लोगों से नशे में विवाद हो गया था। जहां मारपीट में उसकी जान चली गयी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
मामले में एडिशनल एसपी विजय डाबर का कहना है की मामले को गंभीरता से लेकर हर पहलू पर जांच की जा रही है।


By - Pankaj Daharwal balaghat
11-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.