सागर- महाकाल धाम दरबार में चल रहे महारुद्र यज्ञ का समापन भक्तों का लगा तांता

 

सागर जिले के राहतगढ़ ब्लाक के खेजरा दुगाहा गांव में स्थित महाकाल धाम दरबार में चल रहे महारुद्र यज्ञ का समापन हो गया। आख़िरी दिन महाकाल बाबा के दर्शन करने लंबी लाइन लगी रही। सभी भक्त यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल हुए। प्रमुख पंडित महेश प्रसाद तिवारी के मुताबिक महारुद्र यज्ञ का आख़िरी दिन है। जो दरबार में भक्त आए उन सभी ने हवन में आहुति दी। वहीं दरबार के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि उज्जैन से आए झाझर ढाक मजीरों से बाबा की विशेष पूजा अर्चना की गई। सात दिवसीय यज्ञ में हर दिन बाबा की विशेष पूजा अर्चना की गई और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस दौरान व्यास पूज्या मधुमति देवी ने श्रीकृष्ण सुदामा मित्रता की कथा भक्तों को सुनाई। और कहा की शास्त्रों में वर्णित ऐसे ही सत्चरित्र ब्राम्हणों के द्वारा ही समाज कल्याण हो सकता है। पूरी कथा का सार केवल भगवन्नाम है


By - SAGAR TV NEWS
10-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.