महिला से शारीरिक संबंध बनाकर उसे चलता किया दो आरोपी गिरफ्तार

 

अवैध संबंधों के चलते दो आरोपियों ने एक महिला का मर्डर कर उसकी बॉडी को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंध खुलने और उसकी बदनामी के डर से आरोपियों ने ऐसा कदम उठाया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र की है। जहाँ दूधिया गांव में बीते 7 मई को नाले के किनारे 33 साल की महिला की डेड बॉडी मिली थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई जहाँ घटना पर स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महिला इसी गांव की होना बताई गई। पुलिस को प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगा। जिस पर जांच शुरू की गयी। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली और परिजनों से पूछताछ की। जांच में पाया कि गया मृतिका प्रेम सिंह उइके नामक युवक से ज्यादा बात करती थी। इसी संदेह पर प्रेम सिंह और राजेश उइके को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो दोनों ने जुर्म कबूल किया। और बताया कि प्रेम सिंह से महिला के अवैध संबंध थे। घटना की रात दोनों ने महिला से शारिरिक सम्बंध बनाये। उसके बाद उनके बीच कोई विवाद भी हुआ। तो दोनों ने उसका गला घोंटकर ऊपर भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।


By - SAGAR TV NEWS
09-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.