बिजली गुल हुई तो फेरे के दौरान बदल गयी दुल्हन बहनें देखिये फिर क्या हुआ ! || SAGAR TV NEWS ||

 

इन दिनों एमपी में बिजली संकट चल रहा है न जाने कब घर की बत्ती गुल हो जाए। ये तो ठीक ही है लेकिन अगर अँधेरे दूल्हों की दुल्हनें बदल जाए तो सोचिए क्या होगा। कुछ ऐसा ही एमपी के उज्जैन जिले के असलाना में भी हुआ। जहाँ तीन दूल्हों की दुल्हनें बदल गयी। जिससे हर कोई दंग रह गया। ऐसी चर्चा है। की एक ही परिवार की तीन बेटियों को लेने आए दूल्हों की दुल्हनें बत्ती गुल होने से अचानक बदल गई। गनीमत है की समय रहते बिजली आ गई नहीं तो दुल्हन किसी और दूल्हे की हो जाती। ये बात ख़ुद बारात लेकर आए लड़के के पिता, लड़की के भाई ने कही।
हालाँकि जानकारी लेने पर पता चला की दुल्हनें एक जैसी ड्रेस पहने हुए थी। गांव में घूंघट प्रथा है इसलिए कोई समझ नहीं पाया। जहाँ पूजन के लिए बेटियों को इधर उधर बैठा दिया। जब लाइट तो हर कोई हैरान रह गया और अफवाह फैल गई कि दूल्हा दुल्हन बदल गए। दरअसल पूजा के वक़्त ही ऐसा हुआ लेकिन फेरे के दौरान लाइट आ गई थी। जिसके बाद शादी हुई और दुल्हनें विदा हुई।
बताया गया की असलाना ग्राम पंचायत में रमेश लाल की तीन बेटियां कोमल, निकिता, करिश्मा और बेटे गोविंद की शादी थी। तीनों बारातें अलग अलग जगहों से आयी थी। पूजा के समय लाइट गुल हो गई और तीनों में से दो बेटियां यहां की जगह वहाँ बैठ गयी। ये बात लाइट आने पर पता चली।


By - Sagar tv news
09-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.