सागर-पुरानी बातचीत पर तीन लोगों ने परिवार के साथ ऐसा काम किया !
सागर जिले के बंडा थाना अंतर्गत चील पहाड़ी से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया। जहाँ एक व्यक्ति के अलावा उसके परिवार के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। बताया जा रहा है की इस घटना को पुराने बुराई पर से अंजाम दिया गया है। इस बता की शिकायत थाने में की गयी है। जानकारी के मुताबिक अजय सिंह एक होटल में बैठा हुआ था। उसे रिश्तेदारी की लगुन में जाना था। उसी दौरान उपेंद्र सिंह और राहुल सिंह पहुंचे जो गाली गलौच करने लगे। मना करने पर दोनों ने लाठी और पाईप से मारपीट कर दी। जिसके बाद अजय सिंह वहां से जान बचाकर घर पहुँचा। लेकिन ऐसा आरोप है की वहाँ भी पीछे से राहुल सिंह, उपेन्द्र सिंह के साथ राजेंद्र सिंह भी आ गए और तीनों ने अजय सिंह की लड़की और माँ के साथ मारपीट की। पीड़ित का य ेभी कहना है की एक फायर भी किया इसके बाद लोगों ने आकर बीच बचाव किया। वहीं शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है की पूरे मामले की जांच की जा रही है।