रबड़ी खाते ही दुल्हन समेत 250 से ज्यादा लोग पहुँच गए अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

फूड प्वाइजनिंग के चलते 272 लोग बीमार हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला मध्य प्रदेश के बैतूल से सामने आया। जानकारी के मुताबिक बोरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडरई गांव में धारा सिंह रघुवंशी की बेटी का तिलक समारोह था। इस कार्यक्रम में लगभग 600 लोग शामिल हुए थे। जिसमें 400 लोगों ने खाना खाया और खाना खाने के आधे घंटे बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। बीमार लोगो को तत्काल सामुदायिक अस्पताल मुलताई लाया गया। लेकिन वहां जगह कम पड़ने के कारण कुछ मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के लिए जिले के अन्य स्थानों से भी डॉक्टर बुलाये गए। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों में दुल्हन के साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि खाने में रखी गई रबड़ी खाने से लोगों की तबियत बिगड़ी है। मामले की जानकारी मिलने पर बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस भी मुलताई पहुंचे और उन्होंने मरीजों से चर्चा की साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कई लोगों की तबीयत ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कुछ लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 3 लोगों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बैतूल भी रेफर किया गया है।


By - Mahesh Chandel betul
06-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.