अपना काफिला रुकवाकर प्रदेश अध्यक्ष ने निभाया मानवता धर्म

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सड़क हादसे में घायल हुए एक परिवार को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का धर्म निभाया। मामला देवास जिले से सामने आया। दरअसल प्रदेश अध्‍यक्ष किसी कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर जा रहे थे उसी दौरान सोनकच्‍छ रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वीडी शर्मा ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और घायलों को काफिले के वाहन से अस्‍पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक घटना बीते दिन गुरुवार की है। जहाँ हादसे में परिवार के लोग घायल हुए थे। ये देख वीडी शर्मा ने तुरनत गाड़ियां रुकवाकर घायलों की मदद की। साथ ही उन्होंने देवास के अधिकारियों से फोन पर बात कर घायलों के अच्छे इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद वो इंदौर के लिए रवाना हुए।

 


By - SAGAR TV NEWS
06-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.