माँ को उसके प्रेमी साथ बेटे ने आपत्तिजनक हालत में देखा माँ ने बदनामी के डर से किया ये !SAGAR TV NEWS

 

बेटे का जन्मदिन था उसी दिन उसने अपनी माँ को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिससे प्यार में पागल माँ ने तकिये से मुंह दबाकर बेटे की ही जान ले ली। हैरान करने वाली ये घटना एमपी के शाजापुर की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 3 मई को जाटपुरा में 12 साल के वरुण सूर्यवंशी का शव उसके घर पर मिला था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि उज्जैन का रहने वाला संजय दोपहर में उनके घर आया था। वह अकसर उनके घर आता-जाता रहता है। यह पता चलते ही पुलिस ने प्रेमी संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया निवासी उज्जैन को हिरासत में ले लिया। जिसने पूछताछ में बताया की उसका, बच्चे की मां ममता से अफेयर है। जहाँ वो उससे मिलने गया था। तभी अचानक वरुण वहाँ आ गया और इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिससे ममता घबरा गयी और बदनामी के डर से उसने बेटे को को मार डाला। मामले में पुलिस ने मां और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।


By - Sagar tv news
05-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.