सागर में दिखी गंगा जमुनी तहज़ीब ईद और परशुराम जयंती पर गले मिलकर दी शुभकामनायें

 

 


भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव सागर जिले के देवरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। वहीँ इस दौरान गंगा जमुनी तहज़ीब भी देखने को मिली। जहाँ बंधा घाट चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह का जोरदार स्वागत किया। वहीँ नगर पालिका चौराहे पर भी फूलों की बारिश की गयी। ईद उल फ़ित्र और परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर हिंदू मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद और परशुराम जन्म उत्सव की शुभकामनाएं दी।
वहीँ देवरी नगर में सुबह से ही हवन पूजन और युवा ब्राह्मण समाज द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया था जो मुख्य मॉगों से होकर निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


By - sagar tv news
04-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.