पानी की किल्लत नगर निगम कार्यालय में मटके फोड़कर किया प्रदर्शन

भीषण गर्मी के बीच अब पानी की समस्या ने भी विकराल रूप ले लिया है। हालात यह हैं की लोग प्रदर्शन करके निगम प्रशासन को कोस रहे हैं। ऐसा ही प्रदर्शन राजधानी भोपाल में किया गया। बताया जा रहा है कि दक्षिण पश्चिम के विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में बाणगंगा निवासियों ने नगर निगम के कार्यालय पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। जिसमें लोगों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर पानी की समस्या है। लेकिन नगर निगम की उदासीनता के चलते लोगों को पानी नहीं मिल रहा। साथ ही निगम प्रशासन को यह भी चेतावनी दी गई कि पानी की समस्या का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी।
इस बारे में विधायक पीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की तीन तीन जगहों से पानी आ रहा लेकिन कहाँ जा रहा है पता नहीं।


By - SAGAR TV NEWS
03-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.