सागर की बेटी ने रचा कीर्तिमान पहले ही प्रयास में बनी सिविल जज

कहते हैं की बेटियां घर का ताज होती हैं। और आज के समय में बेटियां समाज में नाम रोशन कर रही हैं। एक ऐसी ही बेटी सागर जिले के देवरी में रहने वाली है। स्मृति सोनी, जिसने सिविल जज परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्मृति देवरी नगर के वरिष्ठ अघिवक्ता जगदीश सोनी की बेटी हैं। अपनी सफलता से उत्साहित स्मृति सोनी ने इसे पहले प्रयास का परिणाम बताते हुए और ज्यादा मेहनत कर आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया। उनकी इस सफलता पर परिवार ही नहीं बल्कि क्षेत्र में भी उत्साह है। पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने उनके घर पहुंचकर उसका पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
स्मृति कहती हैं की वो पहले से ही उसी परिवेश से जुड़ी रही है। LLB के बाद सिर्फ एक साल पढ़ाई की और उनका चयन हो गया। वहीं पिता के वकील होने के कारण उनकी रूचि कानूनी पढ़ाई में रही है। स्मृति बताती हैं की उन्होंने कहा की कुछ करना है तो मुसीबतों से लड़ना होगा।
वहीँ उनके पिता जगदीश सोनी ने कहा की वो यही अपेक्षा करते हैं की उनकी बेटी इस क्षेत्र में लोगों की मदद उन्हें न्याय दिलाये।

 


By - SAGAR TV NEWS
01-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.