सागर-5 हजार की इनामी महिला आरोपी समेत 22 स्थाई,वारंटी गिरफ्तार
सागर जिले में आईजी के निर्देश पर सागर जोन के जिलों में लंबे समय से फरार इनामी स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत राहतगढ़ सब डिवीजन अंतर्गत राहतगढ़, जैसीनगर, नरयावली थाना पुलिस ने 22 स्थाई वारंटियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। एसपी तरुण नायक के निर्देशन में अभियान चलाया गया। मामले में राहतगढ़ एसडीओपी ग्लैडबिन एडवर्ड कार्ड ने बताया कि सागर आईजी निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए गए कॉम्बिग गस्त और स्थाई फरार वारंटीयो की धरपकड़ अभियान में राहतगढ़,जैसीनगर और नरयावली थाना पुलिस ने 5 से लेकर 20 साल तक के फरार 22 स्थाई वारंटीयो को पकड़ा। जहाँ राहतगढ़ थाना पुलिस ने धारा 302 में फरार 5 हजार की इनामी महिला आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार किया है। वहीँ जैसीनगर पुलिस ने 20 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार किया है।