जानवरों का शिकार कर रहे शिकारी वन विभाग के कर्मचारीयों को ही नहीं छोड़ रहे
जंगल के शिकारी न केवल जंगली जानवरों का बेखौफ शिकार कर रहे हैं बल्कि वे वन विभाग के कर्मचारियों की जान लेने पर भी अमादा है। ऐसा ही एक मामला भोपाल से सामने आया। बताया जा रहा है कि वन विभाग बैरसिया के बड़ली सर्किल में तैनात कर्मचारी पर्वत गुर्जर और इंदर गुर्जर फॉरेस्ट की नर्सरी से खाना खाकर लौट रहे थे। जब इन दोनों ने जंगल में टार्च जलते हुए देखी तो वे वहां पहुंचे। तभी शिकारियों ने उन पर बंदूक से फायर कर दिया। वहीँ एक शिकारी ने चाकू से वार किया। जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बैरसिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि एक कर्मचारी को वहां से भोपाल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि चाकू लगने के बाद भी चौकीदार इंदर सिंह ने शिकारी से बंदूक छीन ली थी। इस घटना के बाद शिकारी फरार हो गए।