सवारियों से ओवरलोड बस के साथ हुआ ऐसा ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सवारी बस पलटने से एक हादसा हो गया जिसमें एक 22 साल की लड़की की के अलावा एक और लड़की की जान चली गयी। तो वहीं तकरीबन 40 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना नरसिंहपुर जिले के जबलपुर मार्ग पर गोटेगांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि जबलपुर से आ रही ओवरलोड यात्री बस स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी और पास में स्थित एक खेत के किनारे पलट गई। बस में ज्यादा सवारियां भरे हुई थी। जहाँ करीब 40 लोग घायल हुए। तो नरसिंहपुर निवासी एक युवती मुस्कान मेहरा समेत एक ने लड़की ने दम तोड़ दिया। वहीँ हादसे में दो की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर बस सर्विस जबलपुर से यात्रियों को लेकर गोटेगांव होते हुए नरसिंहपुर तरफ जा रही थी। 52 सीट की क्षमता वाली बस में ज्यादा सवारियां बैठी थी।


By - Sagar tv news
30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.