बदमाशों ने कार्यवाई करने पहुँचे वन कर्मियों को ही नहीं बख्शा

लगातार कार्यवाहियों के बावजूद भी शायद बदमाशों को बुलडोजर का खौफ नहीं है। दरअसल ये बात इसलिए क्योंकि बदमाशों ने वन कर्मियों पर हमला बोल दिया। यह पूरा मामला अशोकनगर जिले के चन्देरी थाना क्षेत्र के श्यामगढ़ गांव से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वन कर्मियों ने अवैध रूप से मिट्टी ले जाते हुए ट्रेक्टर को जब्त किया था और ट्रेक्टर लेकर चौकी जा रहे थे। लेकिन इस कार्रवाई से इन माफियाओं का गुस्सा इतना बढ़ गया कि इन लोगों ने वन अमले पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने लाठी, डंडे और पत्थरों से उनसे मार पीट की। यहां तक कि सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। और रेंजर की निजी बन्दूक भी छीनकर ले गए। इस हमले में 5 वनकर्मी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है की इस हमले की आशंका के चलते वन विभाग ने पहले ही चंदेरी पुलिस को सूचना दे दी थी। लेकिन इसके बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। जिसका फायदा उठाते हुए यह बदमाश जब्त किए गए ट्रैक्टर बंदूक भी ले गए। अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो यह वारदात टल सकती थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

 


By - SAGAR TV NEWS
30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.