वरमाला के बाद दुल्हन गयी कमरे में अचानक पहुंचा सिरफिरा प्रेमी और किया ये काम ! || STVN INDIA ||

 

 

वरमाला के बाद दुल्हन गयी कमरे में अचानक पहुंचा सिरफिरा प्रेमी और किया ये काम !

वरमाला के बाद सनकी प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली

एक दुल्हन की बारात आयी हुई थी वरमाला की रस्म भी हो गयी थी। तभी एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी उसके कमरे में पहुंचा। जहाँ उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गयी। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा के नौहझील इलाके का है। जहाँ गुरुवार रात गौतम बुद्ध नगर से बरात आई थी। गोली चलने की आवाज के बाद जब तक लोग कमरे में पहुंचते तब तक हत्यारा अनीश मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है की नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में खूबीराम की पुत्री काजल की शादी थी। बारात नोएडा से आई थी। दुल्हन के घरवालों ने बारात का स्वागत-सत्कार किया। रात करीब एक बजे वरमाला की रस्म हुई। जहाँ काजल ने अपने होने वाले दूल्हे को वरमाला पहनाई। सभी कार्यक्रम अच्छे से हुए। काजल जयमाला डालकर जैसे ही अपने कमरे में पहुंची तो गोली चलने की आवाज आई। जब परिजन और रिश्तेदार वहां पहुंचे तो काजल खून से लथपथ पड़ी थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक अनीश ने दुल्हन की हत्या से पहले अपने साथियों के संग पहले दूल्हे को भी हत्या की धमकी दी थी। बरातियों को धमकाया और वरमाला के दौरान पथराव भी किया था। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
29-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.