सागर निगमायुक्त के पिता का निधन पर निगम सभाकक्ष में हुई शोकसभा

गुरुवार को बीती रात सागर नगर निगम के आयुक्त आरपी अहिरवार के पिता के.सी.अहिरवार का आकस्मिक निधन हो गया था। जिनका शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। वहीँ सागर नगर निगम सभाकक्ष में उनके निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें निगम अधिकारियों / कर्मचारियों ने 2 मिनिट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुये, उनके परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
बता दें की निगमायुक्त आरपी अहिरवार जी के पिता का हृदय गति रुक जाने से देहावसान हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के पलेरा स्थित उनके पैतृक टोरिया गांव में हुआ।


By - SAGAR TV NEWS
29-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.