माशिमं का 10वीं-12 वी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित 10 वी में नैंसी दुबे प्रदेश में टॉपर
शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12 वी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। जहाँ छतरपुर की नैन्सी दुबे एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में प्रदेश में टॉपर रहीं। 12वीं बोर्ड गणित में श्योपुर की प्रगति मित्तल, कला समूह में सागर की इशिता दुबे टॉपर रही हैं। वहीँ 12वीं वाणिज्य समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे प्रदेश में टॉपर रही। माशिमं के कार्यालय में पहुंचकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से ठीक दोपहर एक बजे परिणाम जारी किया। कक्षाओं की मेधावी सूची भी जारी की जा रही है। कोरोना काल में दो साल बाद स्कूली विद्यार्थियों ने आफलाइन परीक्षा दी है। इसलिए उनके मन में परिणाम को लेकर उत्सुकता के साथ-साथ शंकाएं, चिंताएं भी थी। लेकिन कई सारे बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।