सागर-विधायक ने किसानों के साथ किया अनूठा प्रदर्शन सिर पर लहसुन बोरी लेकर निकले

लहसुन और प्याज के दाम किसानों को रुलाने पर मजबूर कर रहे हैं। इसी को लेकर सागर जिले के देवरी में विधायक हर्ष यादव समेत परेशान किसानों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। जहाँ विधायक लहुसन की माला पहनकर खुद अपने सिर पर लहसुन की बोरी रखे हुए थे। वहीँ एसडीएम के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री को SDM के माध्यम से एक-एक बोरी भेंट की। और उन्हें 8 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा है। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका चौराहा से हुई। जहाँ क्षेत्र के सभी किसान इकट्ठे हुए। इसके बाद विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों द्वारा मुख्य मार्ग से रैली निकालकर SDM कार्यालय देवरी पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। लहसुन और प्याज के उत्पादन में खर्च राशि से कम कीमत पर खरीदी होने से नाराज किसानों ने SDM कार्यालय के सामने लहसुन डालकर उग्र प्रदर्शन किया।
बताया गया की देवरी में सबसे ज्यादा लहसुन-प्याज उत्पादक किसान हैं। जिन्होंने काफी लागत लगाकर लहसुन प्याज की फसल बोयी हुई थी। लेकिन उन्हें दाम सही नहीं मिल रहे। जिससे किसान परेशान हैं।-


By - SAGAR TV NEWS
29-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.