सागर-घर के लोग गए थे भागवत सुनने लौटे तो महिला इस हाल में मिली !


सागर जिले के खुरई देहात थाने के कनऊ गांव में करंट लगने से एक महिला की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक 45 साल की राधारानी रैकवार निवासी कनऊ जो घर में कपड़े धो रही थी। घर के सभी सदस्य गांव में चल रही भागवत कथा सुनने गए हुए थे। महिला को करंट कैसे लगा इसकी जानकारी अज्ञात है। परिजन जब घर पर पहुंचे तो महिला अचेत हालत में मिली। जिसके बाद परिजन उसे लेकर खुरई सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था। परिजन रामबाबू रैकवार ने बताया कि घर के सभी लोग भागवत कथा सुनने गए थे। जब घर पहुंचे तो भाभी को इस हाल में देखा। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


By - SAGAR TV NEWS
29-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.