पानी की समस्या दूर करने सागर जिले में बन रहे 111 सरोवर कलेक्टर पहुंचे देखने || SAGAR TV NEWS ||

 

पानी की समस्या से लोगों को निजात मिल सकें। इसके लिए सागर जिले में 111 सरोवरों को निर्माण किया जा रहा है। अमृत सरोवर योजना के तहत बनने वाले सरोवरों का निर्माण कार्य किस तरह से चल रहा है। यह जानने के लिए कलेक्टर दीपक आर्य समेत अन्य अधिकारी कई गांवों में पहुंचे और जरूरी दिशा निर्देश दिए। बताया जाता है कि यह सरोवर 10 हजार घन मीटर क्षमता वाले बनाए जा रहे हैं। इनसे न केवल क्षेत्र की पानी की समस्या हल होगी। बल्कि जल संवर्धन और जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी। इन सरोवरों को 10 जून तक बनाने की बात कलेक्टर ने संबंधितों से कही है। बहरहाल, इन सरोवरों का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों से चर्चा भी की। यह सरोवर खुरई ब्लाक के झारई, कठेली, बसाहरी और मालथौन ब्लाक के बरोदिया गुंसाई, मडावन गोरी, बम्होरी हुड्डा, चंद्रापुर और मुहली, पिठोरिया गांव में बन रहे हैं। इसको लेकर कलेक्टर ने जानकारी दी।


By - Sagar tv news
28-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.