महिला को वापिस मिला उसके मकान का कब्जा भांजे ने कर लिया था कब्जा || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के निवाड़ी में रहने वाली जब एक बुजुर्ग महिला को अपना मकान का कब्जा मिला तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि उसके मकान पर उसके ही भांजे ने जबरन कब्जा कर लिया था। जानकारी के मुताबिक निवाड़ी के वार्ड नंबर 1 में रहने वाली बुजुर्ग महिला चंदा बाई कुशवाहा के पति की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। इसी का फायदा उसके भांजे विजय कुशवाहा ने उठाया। उसने महिला के मकान पर कब्जा कर लिया। और उसे अपने ही घर से भगा दिया। जब महिला से रहा नहीं गया तो वह अपनी परेशानी बताने के लिए जनसुनवाई में पहुंची और वहां मौजूद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी तुषार कान्त विद्यार्थी को अपनी दास्तां सुनाई। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके मकान को उसके भांजे से खाली करवाया और चंदा बाई कुशवाहा से फीता कटवाकर उसका ग्रह प्रवेश कराया।


By - Sudhir Mawai niwari
28-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.