सागर-पदोन्नति लिखकर नहीं दी तो कर्मचारी के साथ उसके साथी ने ही ऐसा काम किया !
सागर जिले के बंडा नगर परिषद में सहायक उप निरीक्षक पद पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक के साथ दूसरे सहायक उप निरीक्षक ने मारपीट कर दी। जिसकी रिपोर्ट बंडा थाने में दर्ज कराई गई है। विजय सोनी ने शिकायत की है की उनकी पदोन्नति राजस्व विभाग के उप निरीक्षक के पद पर प्रस्तावित है। उसी कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विनय मिश्रा जो कहते हैं। कि तुम लिख कर दे दो की उन्हें पदोन्नति नहीं चाहिए। मना करने पर बुराई माने हुए हैं।ऐसा आरोप है की 25 अप्रैल को सुबह के समय जब विजय सोनी नगर पालिका में काम निपटा रहे थे। तभी विनय मिश्रा ने गालियां दी और कॉलर पकड़कर एक कमरे में बंद कर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की है। इसको लेकर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने जानकारी दी।