रात के समय एक कार के साथ फोरलेन पर कुछ ऐसा हुआ देखिये || SAGAR TV NEWS ||

 

फोरलेन पर बने डिवाइडर से रात के समय एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार पांच फीट उछलती हुई पलटी खाकर तकरीबन 30 फीट दूर जा गिरी। जिसमें सवार पांच लोगों को चोटें आयी थी हालाँकि उनका प्राथमिक इलाज कर उन्हें रवाना कर दिया था। ये घटना रायसेन जिले में रविवार की रात हुई थी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया गया की ये हादसा सागर रोड स्थित खऱगावली पर हुआ। बेगमगंज से रायसेन जा रही कार डिवाइडर से टकरा गयी थी। मौके पर मौजूद लोग कार सवारों को बचाने दौड़े। और सभी को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि लोगों को गंभीर चोटें नहीं आयी थी।
स्थानीय लोगों की माने तो अब तक 44 वाहन इस डिवाइडर से टकरा चुके हैं। यहां कोई संकेतक भी नहीं लगा है।


By - Rajesh Rajak Raisen
26-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.