सागर में टोस्ट फैक्ट्री पर छापा सैकरीन, धूल मिट्टी में बन रहे थे टोस्ट और बिस्कुट
सागर में जिला सुरक्षा खाद्य अधिकारी लगातार मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाई कर रहे हैं। इसी को लेकर शहर के सुभाष नगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टोस्ट फैक्ट्री हनी फूड प्रोडक्ट्स पर छापा मारा गया। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर जिला सुरक्षा खाद्य अधिकारी अमरीश दुबे ने टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान धूल और मिट्टी के बीच टोस्ट का निर्माण प्रतिबंधित सैकरीन से करते पाया गया। टोस्ट और प्रतिबंधित सैकरीन के सैंपल जांच के लिए गए हैं वहीँ संचालक हरीश पिंजवानी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अमरीश दुबे के मुताबिक संचालक हरीश पंजवानी ने 3 दिन में साफ सफाई करने के लिए अपनी फैक्ट्री बंद करने की सहमति दी।