सागर के भूतेश्वर मंदिर का सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा विस्तारीकरण || SAGAR TV NEWS ||
सागर का प्रसिद्द भगवान भोले नाथ का भूतेश्वर मंदिर जो अपने आप में अनोखा है। और यहां की कई मान्यताएं भी हैं। अब सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर भूतेश्वर मंदिर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। मतलब आगामी चार सालों में इसका पूरा स्वरुप ही बदल जायेगा। मंदिर कमेटी के लोगों ने इस बात का निर्णय लेते हुए जानकारी दी। बताया गया की जिन कारीगरों ने सोमनाथ मंदिर बनाया है। उन्ही के पूर्वजों द्वारा साढ़े पांच एकड़ में स्थित इस परिसर का पुनरुद्धार किया जायेगा। जिनके कुछ साथी राम मंदिर बनाने में लगे हुए हैं। वो भी यहां आयेंगे। राजस्थान से यहां पत्थर आना है। जिससे मंदिर का काम शुरू होगा। भूमिपूजन आगामी 6 मई यानी शंकराचार्य जयंती पर होगा। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका, उद्यान, सभागार समेत अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। भूतेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण में जो भी दान या फिर सहयोग राशि देना चाहता है। वो दान पेटी में डाल सकता है। इसके अलावा कमेटी के सदस्यों से भी संपर्क कर सकता है। क्योंकि इसके लिए कोई बंदी नहीं छपवाई गयी है। ये तमाम जानकारी श्री भूतेश्वर देव स्थानम के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र पाठक ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी है। जिसमें अन्य सदस्य भी मौजूद थे। ये ऐतिहासिक मंदिर 13 सौ साल पुराना बताया जाता है। परिसर में परमहंस मस्तराम जी की 500 साल पुरानी समाधि स्थल,इतिहासिल बावड़ी समेत अन्य माँ अन्नपूर्णा मंदिर, माँ हरसिध्दि देवी जी,राधा कृष्ण मंदिर,शनिदेव और राम दरबार मंदिर स्थित है।