CM पर बरसे कमलनाथ बोले प्रदेश की जनता को मूर्ख बना रहे मुख्यमंत्री ! || SAGAR TV NEWS ||
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रदेश की जनता को मूर्ख बना रहे हैं। कमलनाथ बोले की मध्यप्रदेश में हर वर्ग परेशान है। भटकता नौजवान, पीड़ित किसान, छोटा व्यापारी, शिवराज सिंह की घोषणाएं, झूठे आश्वासन ध्यान मोड़ने की राजनीति जनता को फिर से मुर्ख बनाएंगे। उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश की जनता पर विश्वास है। कि सच्चाई पर साथ दे। दरअसल पूर्व सीएम कमलनाथ एमपी के बैतूल में कांग्रेस नेता राम टेकाम की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद दिया। वहीँ मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कमलनाथ यहां तकरीबन 20 मिनिट तक रुके जहाँ उनके आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।