MP में फिर गजब हुआ, पुलिस का खोजी कुत्ता ही चोरी गया ! || SAGAR TV NEWS ||

अजब एमपी से चोरी का एक गजब मामला सामने आया है जहां पुलिस का खोजी कुत्ता ही चोरी हो गया है, यानी पुलिस चोरो का पता लगाने जिस कुत्ते की मदद लेती है उसे ही किसी ने चुरा लिया। मामला निवाड़ी जिले के ओरछा का है, जहां सुपर सीनियर लेब्रा प्रजाति के कुत्ते को बदमाश स्कॉर्पियो में लेकर फरार हो गए, इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, दरअसल 19 अप्रैल की रात को कुत्ते का मास्टर जमुना प्रसाद उसे घुमाने के लिए ले गया था इसी दौरान वहां से बारात निकल रही थी डीजे और पटाखे की आवाज सुनकर कुत्ता घबरा गया और वहां से भाग निकला काफी देर तक तलाश करने के बाद जब कुत्ता नहीं मिला तो क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए इसमें स्कार्पियो सवार कुछ बदमाश रामराजा मंदिर के पास से कुत्ते को चुराते हुए दिख रहे हैं इसके बाद ओरछा थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई, हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही कुत्ते को चिरगांव से ढूंढ निकाला पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले डॉग मास्टर जमना प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
24-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.