सागर की इस ग्राम पंचायत का प्रधानमंत्री ने किया सम्मान जानिए क्यों ? || SAGAR TV NEWS ||

 

पंचायती राज दिवस पर रविवार को सागर जिले में विशेष ग्राम सभा हुई। मालथौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत हड़ली में भी हुई ग्राम सभा यादगार बन गई। भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत हड़ली को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण सम्मान-2022 से नवाजा गया। जम्मू में हुए कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन क्लिक से हड़ली पंचायत के खाते में 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए। ग्राम सभा के दौरान जनपद पंचायत मालथौन के डीईओ एसआर मिश्रा ने हड़ली पहुंच कर पंचायत को भारत सरकार द्वारा दिए गए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण सम्मान-2022 का सर्टिफिकेट सरपंच-सचिव को ग्रामीणों की उपस्थिति में दिया। गौरतलब है कि इस साल यह सम्मान लेने वाली हड़ली पंचायत जिले की इकलौती पंचायत है। बता दे कि पंचायत को बेहतर जल सरक्षण, 100 % वैक्सीनेशन जैसे कार्य को देखते हुए इसका चयन किया गया था।


By - Sagar tv news
24-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.