PM आवास योजना में भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्यवाई 4 अधिकारीयों को जेल || SAGAR TV NEWS ||

 

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार करने के मामले में एमपी के टीकमगढ़ में EOW द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी। जिसमेंं दो सीएमओ और दो उपयंत्री आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें जेेेल भेज दिया है। बताया गया की टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर परिषद में पदस्थ सीएमओ उमाशंकर मिश्रा जो पूर्व में निवाड़ी जिले के नगर परिषद जैरोन में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के दौरान भ्रष्टाचार करने की शिकायतों की जांच में म.प्र. शासन द्वारा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) को जांंच सौंपी थी।
एचसीएच, ईओडब्ल्यू सागर यूनिट के मुताबिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर eow में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 13 आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसकी जाँच निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी ने की।
प्रकरण की विवेचना में आये साक्ष्यों के आधार पर 21 अप्रैल को मामले के आरोपी तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद जैरोन उमाशंकर मिश्रा, तत्कालीन सीएमओ जैरोन नवाब सिंह, उपयंत्री सृजन गुप्ता और उपयंत्री अभिषेक सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया था जहाँ से न्यायालय ने चारों आरोपियों को जेल भेजा।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
22-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.