दो सूने घरों में चोरों ने लगाईं सेंध नगदी गहने लेकर हुए चम्पत


अगर आप भी अपने घर को सूना छोड़ते हैं तो ज़रा सावधान हो जाइये। रात के समय अज्ञात चोरों ने दो सूने घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला उमरिया जिले के थाना पाली क्षेत्र का है। चोरी की इन दो घटनाओं में एक मामला सेंट्रल बैंक में कैशियर के पद पर पदस्थ सोनम झारिया के यहां हुआ। वो बीते दिन गुरुवार को ही अपने गांव गई हुई थी। घटना की जानकारी लगते हुए ही वह वापस लौटकर थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। उन्होंने बताया की कुछ जेवर और कैश चोरी हुआ है।
वहीँ दूसरी घटना पाली प्रोजेक्ट कॉलोनी में कौसलेस चंद्रवंशी के खाली घर में हुई। जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक्त घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे। घर के सभी लोग करकेली अपने रिश्तेदार के घर पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। पड़ोसियों ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। जहाँ कौशलेस ने पुलिस में शिकायत की। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और जांच कर पंचनामा तैयार कर डॉग स्क्वॉड के अलावा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाकर बारीकी से पड़ताल की।
वहीं आस पड़ोस के लोगों को इन घटनाओं के बाद से काफी भय है। की घर खाली कैसे छोड़ें।-

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
22-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.