सागर-घर में सुबह 4 बजे फुसकार रहा था कोबरा सांप फिर पहुंचे एक्सपर्ट || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के मकरोनिया क्षेत्र के आनंद नगर में सुबह करीब चार बजे शिवपाल लोधी के मकान में एक जहरीला सांप घुस गया। जब घर की महिला को आहट सुनाई दी तो उन्हें लगा की शायद चूहा होगा। लेकिन उसकी हरकत से समझ में आया की ये चूहा नहीं बल्कि सांप है। जिस पर तुरंत ही एक्सपर्ट आकिल बाबा को इसकी सूचना दी गयी। जहाँ तत्काल ही मौके पर आकिल बाबा पहुंचे और उनके लड़के असद ने घर के मंदिर के पीछे बैठे हुए कोबरा प्रजाति के सांप को मशक्कत के बाद पकड़ने में सफलता हासिल की। जब तक उसे पकड़ नहीं लिया गया तब तक लोग दहशत में ही रहे। इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।


By - Sagar tv news
22-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.