बेटी से बात करता था युवक पिता समझाने पहुंचा तो किया कुछ ऐसा

बेटी से बात करने वाले युवक को समझाने जब उसका पिता पहुंचा तो चाकुओं से गोदकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी। घटना जबलपुर जिले के मांडवा बस्ती से सामने आयी जो अपराधों की नगरी बनती जा रही है। पुलिस के मुताबिक बृजमोहन नगर रामपुर में रहने वाले बसंत पटेल कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष हैं पड़ोस में रहने वाला नमन पटेल अक्सर उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी से बात करता था। जिस पर बसंत ने नमन को टोका था और उसके घरवालों से भी शिकायत की थी। लेकिन फिर भी नामा उससे बात करता था। इसी से नाराज़ नाबालिग के पिता ने उसे समझाने दुर्गा मंदिर के पास बुलाया था। जहाँ नमन, उसका पिता राजाराम पटेल और दोस्त ने चाकू से उस पर कई वार किये। बसंत को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद गोरखपुर पुलिस, लार्डगंज टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव समेत पुलिस बल पहुंचा। जहाँ गोरखपुर पुलिस ने आरोपी राजाराम और उसके बेटे नमन पटेल को हिरासत में ले लिया है। वही तीसरे आरोपी आदि साहू की तलाश जा रही है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।


By - sagar tv news
22-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.