पानी की समस्या से लोग बहुत परेशान नहीं कर पा रहे काम || SAGAR TV NEWS ||

 

इन दिनों प्रदेश में कई जगहों पर जल संकट गहराया हुआ है। हालात ये हैं। की लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। और मुश्किल से पानी नसीब हो रहा है। ताजा मामला नरसिंहपुर जिले के बेलापुरकर वार्ड से सामने आया है। जहाँ इन दिनों पानी की विकराल समस्या से लोगों का जीना मुहाल है। और वो पिछले 2 महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं नगर पालिका द्वारा स्थाई रूप से पानी की समस्या के समाधान नहीं किया गया। नगर पालिका द्वारा पानी टैंकर द्वारा पानी भिजवाया जा रहा है। जिससे आए दिन वाद विवाद की स्थिति बनती है। यहां नगर पालिका द्वारा भेजे पानी टैंकर से पानी भरने को लेकर महिला में आपस में तू-तू मैं-मैं के साथ एक दूसरे पर पानी के ड्रम मारकर विवाद भी हो गया।
वार्ड के लोगों का कहना है की गर्मी के मौसम में घर परिवार के अन्य काम छोड़कर पानी की व्यवस्था करने में लगे रहते हैं। जिसकी व्यवस्था होनी चाहिए।


By - Anuj Mamar Narsinghpur
21-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.