मंत्री के निर्देश पर बन रही सड़क लेकिन नया पेंच आया सामने ! || SAGAR TV NEWS ||

 

लोगों को सड़क का फायदा भले ही न मिलेे, लेकिन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को इसका फायदा जरूर मिलना चाहिए। आपको नज़र आने वाले ये सड़क भी जबलपुर के प्रभारी मंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देश पर बनवाई जा रही है। इस मामले में नीलिमा तिवारी ने आपत्ति ली है। साथ ही कलेक्टर से भी शिकायत की है। यह पूरा मामला जबलपुर के विजयनगर इलाके का है। यहां पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देश का पालन करते हुए करीब 1 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए स्वीकृत दे दी। जिसकी लागत करीब एक करोड़ है। जिसे बनाने ठेकेदार दिन और रात एक कर रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जहाँ सड़क बन रही है उसके आजू बाजू गन्ने के खेत हैं। यानी इस इलाके में एक या दो घर ही बने है। इस सड़क का उपयोग कोई नहीं कर पाएगा। जब जानकारी ली गयी तो पता चला की रोड के आगे 500 करोड़ की एक कॉलोनी बन रही है। जहां प्लॉटिंग का काम चल रहा है। यह सड़क उसी कॉलोनी तक पहुंच रही है। जिसका फायदा भी कॉलोनी के लोगों को ही होगा। हालांकि शिकायतकर्ता नीलिमा तिवारी ने कलेक्टर से लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। सुनिए उनका क्या कहना है।


By - Harish Dubey Jabalpur
20-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.