जेल में बंद महिला आरोपी का जुंबा डांस करते वीडियो आया सामने

 

 


जेल में बंद महिला आरोपी एक बार फिर चर्चाओं में आ गयी है। उसका डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है। हम बता कर रहे हैं। यूपी के कानपुर देहात जेल में बंद बिकरू काण्ड की आरोपी ख़ुशी दुबे की। जिसकी विधानसभा चुनाव में भी काफी चर्चा हुई थी। जेल में बंद खुशी का जुंबा डांस करते वीडियो सामने आया जो जेल में योग शिविर के दौरान का है। खुशी, बिकरू कांड में डीएसपी और एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले कुख्‍यात अपराधी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्‍नी है। बिकरू कांड के बाद पुलिस ने अमर दुबे को भी एक एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीँ खुशी पर बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने का आरोप है। जबकि परिजन उसे निर्दोष बताते हैं।
खुशी और अमर दुबे की शादी बिकरू कांड के कुछ ही समय पहले हुई थी। दोनों की शादी के दौरान का भी एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें खुशी दुबे डांस करती दिखी थी।
अब कानपुर देहात की जेल में एक योग शिविर के दौरान खुशी का जुंबा डांस करते वीडियो वायरल हुआ तो वह एक बार फिर चर्चा में आ गई। दरअसल योग शिक्षिका किरण गुप्‍ता ने जेल में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया था। जिसमें खुशी दुबे महिला बंदियों को डांस सिखाने की कोशिश करती नजर आ रही है


By - sagar tv news
20-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.