जू में बाघों की संख्या बढ़ रही तेजी से बाघिन ने एक सफ़ेद समेत चार शावकों को दिया जन्म
लोगों के लिए एक अच्छी खबर ये है। की इंदौर शहर के जू में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में यमुना नाम की बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। जिसमें से एक शावक सफेद है। जबकि तीन नॉर्मल बाघ के रंग यानी पीला कलर के हैं। जू में अब बाघों की संख्या 12 हो चुकी है। चारों शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं। फिलहाल यमुना से जन्मे चारों बच्चों पर जू प्रबंधन की खास निगरानी है। जो फिलहाल मां के साथ ही खेलते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां एक शावक की मृत्यु हो गई थी, इसके बाद यमुना नामक बाघिन ने 4 बच्चों को जन्म दिया है।