खाना बनाते समय हुआ ऐसा कुछ की दो बच्चों के पिता से साया उठ गया ! || SAGAR TV NEWS ||
खाना बनाते समय एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में आने से एक खदान मजदूर की मौत हो गयी है। तो उसकी पत्नी घायल हो गयी। ये घटना मुरैना जिले के बानमेर गांव से सामने आयी है। धमाके की वजह से मकान के छत के कुछ पटिया हवा में उड़कर दूर जा गिरी। वहीं बाकी पटिया भरभराकर नीचे गिर गई। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुॅंची पुलिस ने देर रात ही बचाव कार्य शुरू किया। बताया गया की किराये से निवास कर रहें खदान मजूदर कल्लू, उसकी पत्नी नन्हीं और दो बच्चे निवास करते थे। बीती रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मकान की पटिया नीचे गिर गए। जिसके नीचे कल्लू दबकर गंभीर घायल हो गया था। उसकी पत्नी भी मामूली घायल हुई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को ग्वालियर ईलाज के लिये भेजा। इलाज के दौरान कल्लू ने दम तोड़ दिया। घटना के समय उसके दोनों लड़के बाहर थे जिससे वो सुरक्षित हैं। मामले में पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।