मामूली सी बात इतनी बड़ी की दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए !

एक लोडिंग वाहन से बाइक की टक्कर हो गयी बात इतनी बिगड़ी की पत्थरबाजी के अलावा गोलीबारी तक हो गयी। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर हमला किया। घटना एमपी के मुरैना जिले से सामने आई है। एक गुट ने नये हाउसिंग बोर्ड में एक घंटे तक गोलीबारी और पथराव कर कोहराम मचाया। इसमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा लग्जरी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। वहीँ एक गाडी में आग लगा दी। हमलावर गुट के हौसले इतने बुलंद थे कि शिकायत दर्ज कराने थाने पर पहुंचे तब पुलिस द्वारा छींनी गई बंदूक को पुलिसकर्मी से जबरन छुड़ाकर ले गये। हालांकि पुलिस इस घटना से इन्कार कर रही है। पुलिस थाने पर भी दोनों गुटों में गोलीबारी हुई। पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध पीड़ितों की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में से कोई भी अपना पक्ष रखने को तैयार नहीं था।बताया गया की मुरैना शहर के नये हाउसिंग बोर्ड से महाराजपुरा की ओर ईंट लेने गया लोडिंग वाहन बाइक से टकरा गया। जिसके बाद विवाद हो गया। लोडिंग वाहन चालक की मारपीट के बाद कुछ लोग गांव पहुंचे और पथराव शुरू हो गया। महाराजपुरा गांव के लोग पथराव करते हुये नये हाउसिंग बोर्ड तक आ गये। यहां दोनों पक्षों में पथराव के साथ जमकर गोलीबारी हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया। इलाके में बल तैनात किया। मुरैना एसपी आशुतोष बागरी का कहना है। की किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 


By - sagar tv news
17-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.